{"_id":"5f3591f88ebc3e3cb75e55ec","slug":"cricket-documentary-on-icc-women-t20-world-cup-to-be-released-on-netflix-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टी20 विश्व कप पर आज रिलीज होगी ‘बियोंड द बाउंड्री’ डॉक्यूमेंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला टी20 विश्व कप पर आज रिलीज होगी ‘बियोंड द बाउंड्री’ डॉक्यूमेंट्री
Fri, 14 Aug 2020 01:13 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप पर वृतचित्र ‘बियोंड द बाउंड्री’ शुक्रवार को अमेरिकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर जारी किया जाएगा। आईसीसी के बयान केअनुसार इस वृतचित्र में 17 दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान टीमों की प्रगति और खिलाड़ियों की भावनाएं दिखाई गई हैं जिसमें वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के बारे में चर्चा करती हैं और विभिन्न मैचों में टर्निंग प्वाइंट बयां करती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दर्शकों का जश्न, पर्दे के पीछे और ड्रेसिंग रूम की कुछ फुटेज भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा इसमें पॉप स्टार कैटी पैरी का परफोरमेंस भी है। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खेला गया था जिसे रिकॉर्ड 86,174 दर्शकों ने देखा था।
विज्ञापन