{"_id":"94430886-190b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"cricket-career-caused-cancer-martin-crowe","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट करियर ने दिया कैंसर: मार्टिन क्रो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट करियर ने दिया कैंसर: मार्टिन क्रो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो इन दिनों अपनी बीमारी के कारण काफी चर्चा में है। उन्होंने अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह उन्हें क्रिकेट करियर के दौरान हुई बीमारियों के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि 13 साल के अंतराष्ट्रीय करियर के दौरान वह कई बार बीमार पड़े जिस कारण से उन्हें अब लिम्फोमा कैंसर से लड़ना पड़ रहा है।
इसके साथ ही क्रो ने यह भी साफ किया कि कैंसर का उपचार किया जा सकता है और वह इसे एक चुनौती की तरह लेंगे, और चाहे जो हो वह आखरी दम तक इसका मुकाबला करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह मैं टेस्ट मैचों में लंबी पारी खेलने के लिये खुद को तैयार करता था उसी तरह से इस बीमारी से लड़ने की तैयारी भी कर रहा हूं। मैं अभी केवल सबसे महत्वपूर्ण चीजों पर ही ध्यान दे रहा हूं। ’
50 वर्षीय क्रो ने कहा, ‘अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने कई जगह का दौरा किया इस दौरान वह साल्मोनेला और ग्रंथियों के बुखार से पीड़ित रहे। इस वजह से पिछले दो दशक में मेरे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई और यही कारण है कि मुझे इस तरह की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।