{"_id":"5eb189a88ebc3e902c2083dc","slug":"cricket-behind-closed-door-will-be-strange-but-it-s-also-game-purest-form-says-buttler-and-stokes","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: खाली स्टेडियम में मैच खेलने के बारे में क्या सोचते हैं क्रिकेटर्स?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
COVID-19: खाली स्टेडियम में मैच खेलने के बारे में क्या सोचते हैं क्रिकेटर्स?
Wed, 06 May 2020 07:38 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 May 2020 07:38 AM IST
सार
- बटलर बोले- बिना दर्शकों के क्रिकेट अजीब होगा लेकिन यह खेल का विशुद्ध रूप
- खाली स्टेडियम में खेलने से प्रतिस्पर्धा की भावना कम नहीं होगी: स्टोक्स
विज्ञापन
ipl 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से जहां एक ओर दुनिया अपने घरों में कैद है तो खेल की गति थी थम गई। पहले ओलंपिक एक साल के लिए टला फिर उसी तर्ज पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार विम्बलडन को रद्द किया गया और आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। कई खिलाड़ियों ने कहा कि क्रिकेट की वापसी होनी चाहिए, भले ही मैच बिना दर्शकों के यानी खाली स्टेडियम में हो।
विज्ञापन
खिलाड़ी अब दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने के आदि हो चुके हैं। कईयों ने माना कि दर्शकों के बिना खेलने के लिए अभ्यस्त होने में थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के बाद जब क्रिकेट की वापसी होगी तब बिना दर्शकों के खेलना काफी 'अजीब' होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि इसका यह फायदा होगा कि यह खेल अपने 'विशुद्ध रूप' में पहुंच जाएगा जहां खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा को कोई नहीं देखेगा।
विज्ञापन
मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में शामिल इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने कहा कि अगर खाली स्टेडियमों में क्रिकेट मैच खेले जाते हैं तो भी प्रतिस्पर्धा की भावना कम नहीं होगी।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने संकेत दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला को दर्शकों के बिना खेला जा सकता है। इस पर जब स्टोक्स से उनकी राय मांगी गयी तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि दर्शकों के बिना खेलने में परेशानी होगी। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते है। हमें देश के लिए जीतना होता है। ऐसे में मैदान में दर्शक रहे या नहीं रहे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।'
इंग्लैंड के लिए 63 टेस्ट, 95 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले स्टोक्स ने कहा मौजूदा स्थिति में सबसे अच्छा विकल्प यही है कि स्वास्थ्य सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करते हुए टेलीविजन के लिए क्रिकेट खेली जाए।