फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia will issue NOC to Australian players playing in IPL 2021 on case to case basis

IPL 2021 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान, शर्तों के साथ देगी NOC

Wed, 03 Feb 2021 11:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Feb 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Cricket Australia will issue NOC to Australian players playing in IPL 2021 on case to case basis
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल के 14वें सीजन के आयोजन के लिए बीसीसीआई जोर शोर से लगी हुई है। फिलहाल आईपीएल 2021 के लिए तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन 18 फरवरी को इसके लिए मिनी ऑक्शन किया जाएगा। इसे देखते हुए खिलाड़ी भी अपनी तरफ से खूब मेहनत कर रहे हैं और फ्रैंचाइजियों का ध्यान खींचने में लगे हुए हैं। उधर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भी आईपीएल में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि वह आईपीएल में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों को परिस्थिति के अनुसार नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड की तरफ से यह बयान दक्षिण अफ्रीकी दौरे को रद्द करने के एक दिन बाद आया। वैसे ऑस्ट्रेलिया ने यह साफ किया है कि उसकी टीम पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा तय समय पर ही करेगी। हालांकि इस दौरे पर स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, जोस हेजलवुड और पैट कमिंस टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन


उधर खिलाड़ियों के मैनेजर्स ने संकेत दिए हैं कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होता है तो एनओसी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।  
 

गौरतलब है कि यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में 19 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन उनमें से नौ खिलाड़ियों को उनकी फ्रैंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। इनमें स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed