फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia takes step for equality announces prize money for Aussie Women's T20 team

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, पुरुषों के बराबर की महिलाओं की इनामी राशि

Tue, 15 Oct 2019 05:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Oct 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia takes step for equality announces prize money for Aussie Women's T20 team
australia women team

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने महिलाओं और पुरुषों में बराबरी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाली टी-20 विश्व कप के लिए वह महिला टीम की इनामी राशि को बढ़ाकर पुरुष टीम के बराबर करेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अगले साल से महिला प्रतियोगिताओं की पुरस्कार राशि में 320 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला भी किया था। ऑस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के विजेता को सात करोड़ और उप विजेता को साढ़े तीन करोड़ की राशि मिलेगी। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वह महिला टीम के लिए अतिरिक्त राशि जारी करेगा जिससे वह पुरुषों को मिलने वाली पुरस्कार राशि के बराबर हो पाए। बोर्ड के फैसले के बाद अब अगर महिला टीम अगले साल विश्व कप जीतती है तो उसे अतिरिक्त चार करोड़ देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed