फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket australia says BCCI paying for separation of IPL players in Sydney

कौन उठा रहा IPL से स्वदेश लौटे कंगारुओं के क्वारंटीन का खर्च? BCCI या CA

Tue, 18 May 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 08:20 PM IST
सार

IPL से स्वदेश लौटे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 14 दिन के क्वारंटीन का खर्च बीसीसीआई उठा रहा है। मंगलवार को इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने दी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने अपना वादा पूरा किया। 

विज्ञापन
Cricket australia says BCCI paying for separation of IPL players in Sydney
बीसीसीआई vs आईसीसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने मंगलवार को बताया कि मालदीव से वतन लौटे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के खर्चे का भुगतान बीसीसीआई कर रहा है। हॉकले ने कहा कि बीसीसीआई ने अपना वादा पूरा किया और पूरे अभियान का खर्चा उठाया।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपना वादा किया पूरा
अनिवार्य पृथकवास का भुगतान बीसीसीआई द्वारा करने के बारे में पूछने पर हॉकले ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से कहा, 'हां। बीसीसीआई ने शुरुआत में ही प्रतिबद्धता जताई थी कि वे सुरक्षित और जल्द से जल्द स्वदेश लौटेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया। उन्होंने अपना वादा पूरा किया।'
विज्ञापन


सोमवार को सिडनी पहुंचे 38 सदस्यीय दल 
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के 38 सदस्यीय दल के अधिकांश लोग सोमवार को सिडनी पहुंचे। इन लोगों में पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा अधिकारी और कमेंटेटर भी शामिल हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 15 मई तक वहां से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया दिया था, जिससे आस्ट्रेलिया के दल को 10 दिन मालदीव में बिताने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी टीमों के कुछ खिलाड़ी और कोच हुए थे संक्रमित
गौरतलब है कि जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार विभिन्न टीमों के चार खिलाड़ियों और दो कोचों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed