{"_id":"5f16bf0a8ebc3ea0a7083235","slug":"cricket-australia-says-accept-iccs-decision-to-postpone-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"T-20 विश्व कप रद्द होने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-20 विश्व कप रद्द होने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
Tue, 21 Jul 2020 03:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:42 PM IST
सार
- क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप को स्थगित करने के आईसीसी के फैसले को किया स्वीकार
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया कि 'मौजूदा माहौल' में 16 टीमों की मेजबानी करने में काफी जोखिम था
- टी20 विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच किया जाना था
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित करने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले को स्वीकार करता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया कि 'मौजूदा माहौल' में 16 टीमों की मेजबानी करने में काफी जोखिम था। आईसीसी ने दो महीने से अधिक समय तक विभिन्न आपात योजनाओं पर चर्चा के बाद सोमवार को टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
वैश्विक संस्था ने हालांकि अब तक फैसला नहीं किया है कि क्या भारत और ऑस्ट्रेलिया 2021 और 2022 में होने वाली प्रतियोगिताओं की आपस में अदला बदली करेंगे या नहीं। इन दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन अक्बतूर-नवंबर की विंडो में होना है।
विज्ञापन
सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी और आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने बयान में कहा, 'कोविड-19 महामारी दुनिया भर में खेल टूर्नामेंटों को प्रभावित कर रही है और क्रिकेट भी इससे बचा हुआ नहीं है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मौजूदा हालात में अक्तूबर में 16 टीमों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मेजबानी करने में जटिलता और जोखिम आईसीसी के लिए टूर्नामेंट को स्थगित करने के लिए पर्याप्त थी।' टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच किया जाना था लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मई में ही विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस मामले बढ़ने के बाद टूर्नामेंट की मेजबानी में असमर्थता जताई थी।
हॉकले ने कहा, 'हम आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को स्थगित करने के आईसीसी के फैसले को स्वीकार करते हैं। यह फैसला प्रशंसकों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य स्टाफ की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।'
ऑस्ट्रेलिया ने इसी साल फरवरी-मार्च में महिला टी-20 विश्व कप की सफल मेजबानी की थी और देश को पुरुष प्रतियोगिता की भी सफल मेजबानी की उम्मीद थी। हॉकले ने कहा, 'आस्ट्रेलिया में इस साल टूर्नामेंट की मेजबानी में काफी कड़ी मेहनत लगी थी और इससे जुड़े सभी लोगों को उनके जज्बे और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
उन्होंने कहा, 'इस साल की शुरुआत में हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप को आस्ट्रेलियाई खेल में अहम लम्हे के रूप में याद किया जाएगा और मुझे कोई शक नहीं था कि पुरुष टूर्नामेंट भी इतना ही शानदार होता।' मई में सीए ने छह महीने के गर्मियों के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम की घोषणा की थी जिसमें भारत के खिलाफ पूर्ण श्रृंखला भी शामिल थी। हॉकले ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब द्विपक्षीय क्रिकेट के सुरक्षित और सफल सत्र की मेजबानी को लेकर उत्सुक है।'