{"_id":"5f770d2d21dd1358d6482275","slug":"cricket-australia-postpones-national-championships-until-next-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले सीजन तक के लिए स्थगित की राष्ट्रीय चैंपियनशिप ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Corona: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले सीजन तक के लिए स्थगित की राष्ट्रीय चैंपियनशिप
Fri, 02 Oct 2020 04:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
कोरोना महामारी के मद्येनजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अगले सीजन तक के लिए स्थगित कर दिया है। सीए ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की। सीए ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार राष्ट्रीय क्रिकेट समावेश चैंपियनशिप (NCIC), राष्ट्रीय स्वदेशी क्रिकेट चैंपियनशिप (NICC) और ऑस्ट्रेलिया कंट्री क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित नहीं किए जाएंगे। तीनों चैंपियनशिप अब अगले सीजन में होंगे।
विज्ञापन
सीए ने कहा है कि चैंपियनशिप को स्थगित करने का निर्णय वाकई कठिन है। सीए के मुताबिक, कोरोना काल में यात्रा प्रतिबंध, क्वारंटीन व्यवस्था इसके साथ ही खिलाड़ियों के एक जगह एकत्रित होने जैसे पहलू हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया गया।
विज्ञापन