फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia postpones Afghanistan Test, New Zealand ODIs

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट व न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला स्थगित की

Fri, 25 Sep 2020 03:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia postpones Afghanistan Test, New Zealand ODIs
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए कार्यक्रम निर्धारण की जटिलता का हवाला देते हुए शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला स्थगित कर दी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को इस साल नवंबर में पर्थ में अफगानिस्तान की मेजबानी करनी थी
ऑस्ट्रेलिया को इस साल नवंबर में पर्थ में अफगानिस्तान की मेजबानी करनी थी जबकि न्यूजीलैंड टीम को जनवरी 2021 में आना था लेकिन दोनों को ही अगले साल (2021-22) गर्मियों के सत्र तक स्थगित कर दिया गया है।कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप को भी स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को इस साल करनी थी।
विज्ञापन


जब कोविड-19 महामारी के चलते पांबदियां थोड़ी कम हो जाएंगी
सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ ऐसे समय में मैच आयोजित करना चाहेगा जब कोविड-19 महामारी के चलते पांबदियां थोड़ी कम हो जाएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्ते के अनिवार्य पृथकवास को पूरा करने में परेशानी
इंडियन प्रीमियर लीग 10 नवंबर को खत्म होगी और कई ऑस्ट्रेलियाई व अफगानिस्तानी खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात में चल रही इस लीग में खेल रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद दो हफ्ते के अनिवार्य पृथकवास को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना होगा।

हमने इन गर्मियों में ही श्रृंखला कराने का पूरा प्रयत्न किया
सीए के अनुसार, 'हमने इन गर्मियों में ही श्रृंखला कराने का पूरा प्रयत्न किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा और पृथकवास पांबदियों को देखते हुए सभी पक्ष श्रृंखला को बाद की तारीख में आयोजित करने की जरूरत पर राजी हो गए।'


भारतीय टीम के निर्धारित दौरे को कोई खतरा नहीं
हालांकि हॉकले ने पुष्टि की कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के निर्धारित दौरे को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, 'सीए भारतीय पुरूष टीम का इन गर्मियों में पूर्ण दौरे पर स्वागत के लिये तैयार है जो सभी तीनों प्रारूप में दिलचस्प मुकाबला होगा।' भारतीय टीम को इस दौरे पर चार टेस्ट मैचों और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed