फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Association of Bengal gives NOC to Wriddhiman Saha will join Tripura

Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा और बंगाल क्रिकेट के रास्ते हुए अलग, जल्द ही त्रिपुरा की टीम के साथ जुड़ेंगे

Sat, 02 Jul 2022 06:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Jul 2022 06:37 PM IST
सार

साहा और कैब के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। खासकर जब एसोसिएशन के संयुक्त सचिव देवव्रत दास ने सार्वजनिक रूप से राज्य क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
Cricket Association of Bengal gives NOC to Wriddhiman Saha will join Tripura
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के रास्ते अलग हो गए हैं। साहा ने त्रिपुरा टीम में शामिल होने के लिए सीएबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) ले लिया है। शनिवार (2 जुलाई) को पहले सीएबी ने अनुभवी विकेटकीपर को एनओसी जारी करने की पुष्टि कर दी। बाद में त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम से जोड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन


टीम इंडिया से बाहर चल रहे साहा त्रिपुरा की टीम खिलाड़ी के साथ-साथ मेंटर की भूमिका में भी नजर आएंगे। कैब ने एक बयान में कहा, "ऋद्धिमान साहा कैब में आए और अध्यक्ष अभिषेक डालमिया को एक आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने एसोसिएशन से एनओसी की मांग की। कैब ने साहा के अनुरोध पर उन्हें दूसरे राज्य के लिए खेलने के लिए एनओसी दे दी। कैब ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।"
विज्ञापन


साहा और कैब के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। खासकर जब एसोसिएशन के संयुक्त सचिव देवव्रत दास ने सार्वजनिक रूप से राज्य क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था। साहा ने अपनी निराशा भी जाहिर की थी। उन्होंने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे लिए यह बहुत दुखद अहसास है कि बंगाल के लिए इतने लंबे समय तक खेलने के बाद मुझे कुछ इस तरह से गुजरना पड़ रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिसएशन ने कहा कि वह टीम के मेंटर और कप्तान होंगे। त्रिपुरा के मौजूदा कोच भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे हैं। बंगाल से विवाद के बाद साहा के कई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ने की चर्चाएं हुईं, लेकिन उन्होंने त्रिपुरा को चुना। गुजरात टाइटंस से आईपीएल में खेलने के बाद गुजरात और बड़ौदा से जुड़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों एसोसिएशन ने इन खबरों को खारिज किया था।


37 साल के साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा। साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट खेले। इस दौरान 29.41  की औसत से 1353 रन बनाए। वहीं, बंगाल के लिए 15 साल में 122 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 6423 रन बनाए। उनका औसत 41.98 का रहा। उन्होंने 13 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed