फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket after coronavirus in India: BCCI is coming with standard operative procedures within 2-3 days

इन देशों में शुरू हो चुकी है क्रिकेट गतिविधियां, टीम इंडिया के साथ हड़बड़ी नहीं चाहता BCCI

Fri, 05 Jun 2020 10:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Jun 2020 10:06 AM IST
सार

बीसीसीआई दो से तीन दिन में लाएगा एसओपी पर बोर्ड समेत राज्य संघ क्रिकेट की शुरूआत पर जल्दबाजी में नहीं, जोखिम उठाने को तैयार नहीं क्रिकेट संघ, यूपीसीए ने कुलदीप, अंकित राजपूत समेत कुछ क्रिकेटरों को कौशल अभ्यास की अनुमति दी

विज्ञापन
Cricket after coronavirus in India: BCCI is coming with standard operative procedures within 2-3 days
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

क्रिकेट की शुरूआत को लेकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने कमर कस ली है, वहीं बीसीसीआई और उसके राज्य संघ किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। भारतीय बोर्ड ने गृह मंत्रालय की ओर से स्टेडियम खोले जाने के दिशा निर्देश के बाद राज्यों में कौशल आधारित अभ्यास की संभावनाएं तलाशने की बात कही थी, लेकिन कोरोना के खौफ से किसी भी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने अब तक अपने यहां इस तरह की गतिविधि शुरू करने में कोई रुचि नहीं दिखाई है और न ही बोर्ड ने उन पर कोई दबाव बनाया है।

विज्ञापन


बोर्ड दो से तीन दिनों के अंदर क्रिकेट गतिविधियों को लेकर दिशा निर्देश सामने लाने जा रहा है। बावजूद इसके राज्य संघ क्रिकेट गतिविधि शुरू कराने की जल्दबाजी में नहीं हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन समेत कुछ राज्यों ने अपने चुनींदा क्रिकेटरों को नियमों के दायरे में रहते अभ्यास की अनुमति प्रदान की है। इनमें कुलदीप यादव और अंकित राजपूत प्रमुख हैं।

विज्ञापन

SOP के बाद भी शुरूआत की गारंटी नहीं

Cricket after coronavirus in India: BCCI is coming with standard operative procedures within 2-3 days
बीसीसीआई

बोर्ड के एक पदाधिकारी ने अमर उजाला से खुलासा किया कि किसी भी राज्य ने अब तक  क्रिकेट गतिविधि शुरू कराने को लेकर संपर्क  नहीं किया है। न ही बोर्ड उन पर दबाव बना रहा है। सचिव जय शाह की निगरानी में एसओपी पर काम जारी है। दो से तीन दिनों में इसे जारी कर दिया जाएगा। एसओपी के लिए ट्रेनरों, मेडिकल विशेषज्ञों, कोचेज की सलाह ली जा रही है। साथ ही आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एसओपी का भी अध्ययन किया जा रहा है। वहीं यूपीसीए के  एक पदाधिकारी का कहना है कि पहले बोर्ड की गाइडलाइंस आ जाएं। तभी इस बारे में कुछ सोचा जा सकता है। अभी स्थितियां अभ्यास शुरू कराने के हक में नहीं हैं। वहीं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी का कहना है कि एसओपी आने के बाद भी जल्द अभ्यास शुरू होगा इसकी गारंटी नहीं है।

कुलदीप और अंकित जुटे अभ्यास में

Cricket after coronavirus in India: BCCI is coming with standard operative procedures within 2-3 days
कुलदीप यादव और अंकित सिंह राजपूत (File)

यूपीसीए ने चाइनामैन कुलदीप यादव, मध्यम तेज गेंदबाज अंकित राजपूत, अंडर-23 क्रिकेटर त्रिशाल और महिला क्रिकेटर एकता सिंह को अभ्यास की अनुमति  दी है। चारों कानपुर से संबंधित हैं। इन्हें सेनिटाइजेशन और दूरी बनाकर अभ्यास की अनुमति दी गई। कुलदीप जहां कोच कपिल पांडे के संरक्षण में रोवर्स मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। वहीं अंकित ने अभ्यास के लिए कमला क्लब चुना है। कपिल के मुताबिक कुलदीप का किसी से संपर्क नहीं कराया जाता है। नेट समेत सभी उपकरणों को पहले सेनिटाइज कर अभ्यास होता है। अभी कुलदीप की फिटनेस पर काम चल रहा है। वह रोजाना 15 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed