फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL will now start on August 26 and will conclude on September 15

CPL 2021: बीसीसीआई के कहने के बाद शेड्यूल में बदलाव, अब 26 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

Wed, 14 Jul 2021 08:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आइलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आइलेट Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

मूल रूप से सीपीएल 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होना था।

विज्ञापन
CPL will now start on August 26 and will conclude on September 15
cpl - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के शेड्यूल बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होगा जबकि इसका फाइनल 15 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) और कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के बीच आपसी बातचीत के बाद नए तारिखों का पर फैसला लिया गया। सेंट किट्स और नेविस में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दर्शकों की मौजूदगी है। उनकी दर्शकों की एंट्री होगी, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मूल रूप से सीपीएल 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होना था। दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच इस बातचीत के बाद अब आईपीएल और सीपीएल दोनों टूर्नामेंट एक दूसरे से टकराए बिना आयोजित हो सकेंगे। पिछले महीने बीसीसीआई के सचिव जय शाह की सीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) पीट रसेल से मुलाकात के बाद बीसीसीआई और सीपीएल अधिकारियों की ओर से नई व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की गई थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव ने क्रिकेट वेस्टइंडीज में अपने समकक्षों से भी बात की थी, जिसके बाद कैरेबियाई क्रिकेट अधिकारियों ने सीपीएल शेड्यूल में बदलाव करने पर सहमति जताई थी। सीपीएल के आयोजकों ने बीसीसीआई के आग्रह को स्वीकार करते हुए सीपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाने पर राजी हो गया था ताकि 14 सितंबर के बाद उपलब्ध सीमित विंडो में आईपीएल को पूरा किया जा सके तब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से फ्री हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed