फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL 2020: Victorious chariot continuous for Trinbago Knight riders

CPL 2020: त्रिनबागो नाइट राइडर्स का विजयी रथ जारी, लगाया जीत का 'पंच'

Fri, 28 Aug 2020 09:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Aug 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
CPL 2020: Victorious chariot continuous for Trinbago Knight riders
सीपीएल - फोटो : social media

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का विजयी अभियान जारी है। गुयान अमेजॉन वॉरियर्स को सात विकेट से हराते हुए TKR ने लगातार पांचवां मुकाबला अपने नाम किया। गुरुवार रात खेले गए इस मैच में जीत के साथ कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली यह टीम टूर्नामेंट की अंक तालिका में और मजबूती से खड़ी हो गई।

विज्ञापन


पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए सीपीएल के इस 16वें मुकाबले में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर अमेजॉन वॉरियर्स को बल्ला थमाया। निर्धारित 20 ओवर में यह टीम 112 रन ही बना सकी। दूसरे ओवर से शुरू हुआ विकेटों का पतझड़, अंत तक नहीं थमा। कीमो पॉल ने सर्वाधिक 26 गेंदों में 28 रन बनाए। शिमरोन हेटमेयर और रॉस टेलर ने भी 26-26 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


त्रिनबागो के अपनी कसी गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों पर नकेल कस रखा था। निर्धारित 20 ओवर्स में 112/7 का स्कोर खड़ा करने वाले गुयान वॉरियर्स को दो ओवर पहले ही हार का मुंह भी देखना पड़ा। 113 के लक्ष्य को साधने के लिए TKR को लेंडिल सिमंस (19) और टियोन वेबस्टर (27) ने शुरुआत अच्छी दिलाई। कॉलिन मुनरो हालांकि पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले लौट गए, लेकिन डैरेन ब्रावो (26) और टिम सिफर्ट (39) ने खेल खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18.2 ओवर्स में मिली जीत के हीरो गेंदबाज खैरी पियरी रहे। चार ओवर्स में 18 रन देकर तीन विकेट लेने वाले इस स्पिनर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वॉरियर्स की यह छठे मैच में चौथी हार थी। वही एक अन्य मुकाबले में सैंट लूसिया जॉक्स ने सेंट किट्स को छह विकेट से मात दी। एविन लुईस, क्रिस लिन जैसे ओपनर्स के बावजूद अंक तालिका की सबसे निचली टीम सेंट किट्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 110/9 रन बनाए।


जवाब में सेंट लूसिया की टीम ने लक्ष्य 14.4 ओवर में ही पा लिया। उनकी तरफ से अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने सर्वाधिक 33 रन जोड़े तो रोस्टन चेज ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। विजेता टीम के स्पिनर मोहम्मद नबी को चार ओवर्स में महज 15 रन देकर पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed