{"_id":"5f54a59b8ebc3e395437579d","slug":"cpl-2020-trinbago-knight-riders-registered-9th-consecutive-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPL 2020: ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की लगातार नौंवी जीत, मैच में छाए रहे ब्रावो बंधु","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CPL 2020: ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की लगातार नौंवी जीत, मैच में छाए रहे ब्रावो बंधु
Sun, 06 Sep 2020 02:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रिनबागो नाइटराइडर्स
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैरेन और ड्वेन ब्रावो बंधुओं के गेंद और बल्ले और कप्तान कीरोन पोलार्ड के हरफनमौला प्रदर्शन से ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने यहां कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में लगातार नौंवी जीत दर्ज की। शनिवार को सेंट लूसिया जोक्स के खिलाफ डैरेन ब्रावो ने 42 गेंद में 50 रन बनाए जबकि पोलार्ड ने 42 रन का योगदान करते हुए नाइटराइडर्स को पांच विकेट पर 175 रन बनाने में मदद की जो उनका लगातार तीसरा 170 रन से ज्यादा का स्कोर है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने 23 रन से इस स्कोर का बचाव भी किया। फिर डैरेन के बड़े भाई ड्वेन (26 रन देकर दो विकेट) ने अपने कप्तान पोलार्ड (35 रन देकर तीन विकेट) का साथ निभाते हुए जोक्स की टीम को सात विकेट पर 152 रन ही बनाने दिए। नाइटराइडर्स टीम ने फिर सुनील नारायण को आराम दिया।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज लेंडिस सिमंस और टियोन वेबस्टर ने धीमी शुरूआत की। सिमंस एक छक्का लगाा सके और विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन पहुंच गये। मोहम्मद नबी का दूसरा ओवर महंगा साबित हुए जिसमें 13 रन बने। केसरिक विलियम्स की नोबॉल पर फ्री हिट पर टिम सेफर्ट ने छक्का जमाया। कॉलिन मुनरो के हाथ में फ्रैक्चर के कारण सेफर्ट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिससे ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 47 रन बना लिए।
विज्ञापन
वेबस्टर की पारी भी जल्द ही समाप्त हो गई। सेफर्ट ने 33 रन का योगदान दिया जबकि ब्रावो ने 42 गेंद में 50 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के जड़े थे। पोलार्ड ने 21 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के से 42 रन की शानदार पारी खेली। नाइटराइडर्स ने अंतिम चार ओवरों में 54 रन जुटाए और 175 रन बनाए।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोक्स की टीम केवल सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी, उसके लिये मार्क देयाल ने 40 और आंद्रे फ्लेचर ने 42 रन बनाए। शनिवार को दूसरे मैच में जेसन होल्डर के 69 रन की मदद से बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जमैका तालावाह को सात विकेट से हराया। जमैका तालावाह ने चार विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे ट्राइडेंट्स ने 10 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।