{"_id":"5f3f888abb1283521d649dcf","slug":"cpl-2020-trinbago-knight-riders-maintain-winning-run-defending-champs-barbados-tridents-slump-to-big-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPL 2020 : त्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत में चमके नरेन, नाइट राइडर्स ने जमैका टाल्लावाहास को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CPL 2020 : त्रिनबागो नाइट राइडर्स की जीत में चमके नरेन, नाइट राइडर्स ने जमैका टाल्लावाहास को हराया
Fri, 21 Aug 2020 02:11 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
CPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील नरेन के हरफनमौला प्रदर्शन से त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जमैका टाल्लावाहास को सात विकेट से हराकर हीरो सीपीएल क्रिकेट लीग में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। एक अन्य वर्षाबाधित मैच में सेंट लूसिया जोउक्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर सात विकेट से हराया।
विज्ञापन
दो-दो मैचों के पहले दौर के बाद त्रिनबागो के नाम दो जीत रही जबकि गयाना अमेजंस वारियर्स, जोउक्स, टाल्लावाहास और ट्राइडेंटस ने एक एक मैच जीता। सेंट किट्स और पेविस पैट्रियट्स दोनों मैच हार गए। त्रिनबागो के लिए नारायण ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। जीत के लिए 136 रन के लक्ष्य के जवाब में उन्होंने 38 गेंद में दो छक्कों ओर सात चौकों की मदद से 53 रन भी बनाए, जबकि कोलिन मुनरो ने नाबाद 49 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन