फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL 2020 Trinbago Knight Riders clinch fourth consecutive win Praveen Tambe made his debut

CPL 2020 : सेंट लूसिया को हरा त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

Thu, 27 Aug 2020 10:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Aug 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
CPL 2020 Trinbago Knight Riders clinch fourth consecutive win Praveen Tambe made his debut
CPL 2020 - फोटो : ट्विटर- CPL 2020

सीपीएल 2020 के 13वें मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया ज्यूक्स को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया ज्यूक्स की टीम ने 17.1 ओवर में छह विकेट पर 111 रन बनाए। बारिश के कारण त्रिनबागो नाइट राइडर्स को नौ ओवर में 72 रन का लक्ष्य मिला, जिसे राइडर्स ने आठ ओवर में ही चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

विज्ञापन


ट्रिनबागो की इस सीजन में यह लगातार चौथी जीत है। प्रवीण तांबे ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से अपना डेब्यू किया और वो सीपीएल खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने एक विकेट हासिल किया। खेल शुरू होने पर त्रिनबागो को नौ ओवर में 72 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जो उसने आठ ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर दिया। ब्रावो ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। 
विज्ञापन


एक अन्य मैच में बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने जमैका तल्लावाह को 36 रन से करारी शिकस्त दी। बारबाडोस ने बायें हाथ के बल्लेबाज काइल मेयर्स के 85 रन की मदद से सात विकेट पर 148 रन बनाए और बाद में जमैका को नौ विकेट पर 112 रन ही बनाने दिए। मेयर्स ने अपनी 59 गेंद की पारी में तीन चौके और आठ छक्के लगाये। जमैका की तरफ से मुजीब उर रहमान ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमैका की टीम किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। उसकी तरफ से नक्रुमाह बोनर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। बारबाडोस के लिए मिशेल सैंटनर, जैसन होल्डर, राशिद खान और रेमन रीफर ने दो-दो विकेट लिए। बारबाडोस की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed