{"_id":"5f3e17f34dcdf6055022e537","slug":"cpl-2020-jamaica-tallawahs-and-guyana-amazon-warriors-emerge-victorious-on-day-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPL 2020 : हेटमायेर और पॉल ने गुयाना को जीत की राह पर लौटाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CPL 2020 : हेटमायेर और पॉल ने गुयाना को जीत की राह पर लौटाया
Thu, 20 Aug 2020 11:58 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 20 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
GAWvSKNP
- फोटो : सोशल मीडिया
कीमो पॉल के चार विकेट और शिमरोन हेटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गुयाना अमेजन वारियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। हेटमायेर ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए।
विज्ञापन
वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने पांच विकेट 83 पर पर गंवा दिए, लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को आठ विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया। वारियर्स के लिए हेटमायेर ने शानदार पारी खेली। एक अन्य मैच में जमैका टालावाह ने सेंट लूसिया जोक्स को पांच विकेट से मात दी।
विज्ञापन