{"_id":"5f55d33cfd4fca645a457db1","slug":"cpl-2020-here-is-four-semi-finalists-of-league-trinbago-overpower-st-lucia","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPL 2020: मिल गईं सेमीफाइनल की चार टीमें, 10 सितंबर को होगा महामुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CPL 2020: मिल गईं सेमीफाइनल की चार टीमें, 10 सितंबर को होगा महामुकाबला
Mon, 07 Sep 2020 11:59 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
CPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) को उसके चार फाइलिस्ट मिल चुके हैं। इस सीजन में अब सिर्फ तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें दो सेमीफाइनल औऱ एक फाइनल होगा। इस बार सीपीएल में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग फेज में टॉप पर रहने वाली चार टीम अब हमारे सामने हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली ट्रिनबागो नाइटराइडर्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी। ट्रिनबागो ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट के हिसाब से उसने सभी टीमों को दो-दो बार हराया।
विज्ञापन
लगातार 10 मैच जीतने वाली नाइटराइडर्स का सामना चौथे नंबर की पर रही जमैका तलावाह्ज से 8 सितंबर को होगा, इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रही गयाना अमेजॉन वॉरियर्स तीसरे स्थान पर रही सेंट लूसिया जॉक्स से टकराएगी। दोनों मैच एक ही दिन होंगे।
विज्ञापन
फाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा। रविवार को नाइटराइडर्स ने नौ विकेट से जीत हासिल की। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम को 18.2 ओवरों में 77 रनों पर ढेर कर दिया। जवाब में 78/1 का स्कोर 11.3 ओवर्स में ही बना लिया।
आखिरी लीग मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145/6 रन बनाए। जवाब में जमैका तलावाह्ज की टीम निर्धारित ओवरों में 134/9 रन ही बना पाई और 11 रनों से मैच गंवाया। जमैका ने 10 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट भी चढ़ा था।