फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL 2020: Hat Trick win for Trinbago Knight Riders, Kieron Pollard, Colin Munro, Darren Bravo overpower Barbados Tridents

CPL 2020: नाइट राइडर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, कप्तान पोलार्ड की धमाकेदार पारी

Mon, 24 Aug 2020 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
CPL 2020: Hat Trick win for Trinbago Knight Riders, Kieron Pollard, Colin Munro, Darren Bravo overpower Barbados Tridents
कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी। रविवार रात खेले गए मुकाबले में बारबाडोस त्रिडेंट्स के खिलाफ 19 रन की जीत में कप्तान कीरोन पोलार्ड का बल्ला जमकर गरजा। बारबाडोस के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर नाइटराइडर्स को बल्ला थमाया।

विज्ञापन


लेंडल सिमंस और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी फेल होने के बाद आए कॉलिन मुनरो और डैरेन ब्रावो (36 गेंद पर 54 रन) ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि तेज पचासा भी जड़ दिया। 30 गेंद पर 50 रन बनाकर कीवी बल्लेबाज मुनरो जैसे ही आउट हुए। मैदान पर कप्तान पोलार्ड की एंट्री हुई।
विज्ञापन


241 की ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कीरोन ने चार छक्के और एक चौके की मदद से 17 गेंद पर तेज 41 रन धुन दिेए। इस तरह नाइट राइडर्स का स्कोर 3 विकेट पर 185 रन रहा। जवाब में बारबाडोस की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारबाडोस की टीम ने मजबूत शुरुआत की। जोनसन चार्ल्स (33 गेंद पर 52 रन) और शाई होप (38 गेंद पर 36 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 68 रन जोड़े। मगर बाद में बारबाडोस पर रनगति का दबाव बढ़ता चला गया। फिर लगातार गिरते विकेट ने उनकी राह पूरी तरह बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed