फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   COVID-19 Vincy Premier T10 League begins
WI Inning
36/0 (2.3 ov)
Shai Hope 8(6)*
Jewel Andrew 18 (10)
IND elected to bowl

विंडीज में कोरोना के लिए बने नए नियमों के साथ टी-10 क्रिकेट लीग शुरू

Mon, 25 May 2020 06:16 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, किंगस्टन Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 25 May 2020 06:16 AM IST
सार

  • 22  मई से शुरू हुई लीग 31 मई तक चलेगी जिसमें 6 टीमें भाग ले रही हैं 
  • 30  मैच खेले जाएंगे टूर्नामेंट में जिसमें रोजाना तीन मैच होंगे 

विज्ञापन
COVID-19 Vincy Premier T10 League begins
वेस्टइंडीज के सेंट विन्सेंट में विंसी टी-10 प्रीमियर लीग आयोजित की जा रही है जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। - फोटो : TWITTER: @VPLT10

विस्तार

गेंद पर लार नहीं, दीर्घा में दर्शक नहीं और मैदान में प्रवेश से पहले हाथों पर सैनिटाइजर लगाना। कोरोना के इस दौर में क्रिकेट की यह नई रूपरेखा बन रही है। वेस्टइंडीज के सेंट विन्सेंट में विंसी टी-10 प्रीमियर लीग आयोजित की जा रही है जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन किसी टेस्ट खेलने वाले देश में यह स्थानीय क्रिकेट संघ (सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनडिनेस क्रिकेट एसोसिएशन) से अनुमति प्राप्त यह पहला टूर्नामेंट है।
विज्ञापन


हालांकि कोविड-19 के बाद वनातू पहला देश था जहां क्रिकेट शुरू हुआ पर विंसी लीग आईसीसी के पूर्ण सदस्यता वाले देश में हो रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में विंडीज स्टार सुनील अंबरीस, केसरिक विलियम्स, ओेबेद मैकॉय सहित कुल 6 मर्की खिलाड़ी शामिल हैं। छह टीमों ने 11 मई को हुए ड्रॉफ्ट में कुल 72 खिलाड़ियों को चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शेलो ने कहा कि पहले इसमें सीमित संख्या (300 या 500) में दर्शकों को अनुमति देने की बाबत सोचा गया था लेकिन बाद में विशेषज्ञों की सलाह पर  ऐसा न करने का फैसला किया गया। किशोर क्रिकेट वेस्टइंडीज के उपाध्यक्ष भी हैं। कोविड-19 से पहले मार्च में अंतिम मान्यता प्राप्त मैच पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया था। 
 

  • कोरोना के बाद यह पहला टूर्नामेंट है जिसमें गेंदबाज गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं कर रहे।
  • बाउंड्री पर सैनिटाइजर्स रखा रहता है , साथ ही खिलाड़ियों का तापमान भी जांचा जाएगा
  • अंपायर फेस मास्क पहनेंगे, विकेट गिरने पर हाथ नहीं पांव मिलाएंगे, हाई फाइव्स की जगह जमीन की तरफ पंच कर सकते हैं 
  • मैच के दौरान अल्पावधि के अतिरिक्त ब्रेक लिए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ी हाथों को सैनिटाइज कर सकें    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed