फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   COVID-19: Sri Lanka Cricket postpones all domestic tournaments

Coronavirus को रोकने के लिए श्रीलंकाई बोर्ड का बड़ा फैसला, क्रिकेट खेलने पर लगाई पाबंदी

Sun, 22 Mar 2020 07:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 22 Mar 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
COVID-19: Sri Lanka Cricket postpones all domestic tournaments
श्रीलंका में कोरोना - फोटो : ट्विटर

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। दुनियाभर में फैल चुकी इस महामारी से निपटने के लिए श्रीलंका अब अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट टालने की तैयारी में है। 20 मार्च यानी शुक्रवार को राष्ट्रपति गोटभया राजपक्षे ने श्रीलंका में 23 मार्च तक कर्फ्यू का एलान किया था, इसके बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'देश में मौजूदा स्वास्थ्य (COVID-19 महामारी) स्थिति को ध्यान में रखते हुए, SLC की टूर्नामेंट कमेटी ने अगले नोटिस तक सभी घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन को स्थगित करने का फैसला किया।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले 12 मार्च से शुरू होने वाले इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज को भी रद्द करना पड़ा था। कोरोनावायरस के डर से इंग्लिश खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज के दौरान हाथ नहीं मिलाने का फैसला लिया था, लेकिन उसके पहले ही यह बड़ा फैसला ले लिया गया। हाल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट से पूर्व और इसके दौरान इंग्लैंड टीम के कई सदस्यों को पेट में तकलीफ और फ्लू की समस्या से जूझना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने श्रीलंकाई दौरे पर हाथ मिलाने की जगह मुट्ठी टकराने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed