{"_id":"5ea465c78ebc3e90633c3f6e","slug":"covid-19-james-anderson-to-auction-signed-test-shirt-bat-to-raise-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जेम्स एंडरसन करेंगे शर्ट, बल्ला और विकेट नीलाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जेम्स एंडरसन करेंगे शर्ट, बल्ला और विकेट नीलाम
Sat, 25 Apr 2020 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : social media
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए अपने हस्ताक्षर वाली शर्ट, बल्ले और विकेट की नीलामी करेंगे। एंडरसन ने इनका इस्तेमाल केपटाउन में खेले गए पिछले टेस्ट में किया था।
विज्ञापन
एंडरसन ने ट्विटर पर लिखा, 'हम ईबे पर 'गोवेलफंड' के लिए नीलामी कर रहे हैं। इस नीलामी में केपटाउन में खेले गए मेरे आखिरी टेस्ट की शर्ट, विकेट (स्टंप) और बल्ला शामिल है।’’कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया भर में लगभग दो लाख लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
We’re auctioning this lot off on eBay for @gowellfund. My shirt and stump from the last test I played in Cape Town and my Tailender bat 👍👇https://t.co/DcAdsYcQmJ pic.twitter.com/U5gfHTeIjE
विज्ञापन विज्ञापन— James Anderson (@jimmy9) April 25, 2020
शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी लोगों की मदद के लिए क्रिकेट के सामान की नीलामी की घोषणा की थी।