{"_id":"5f60df408ebc3e60ea200d57","slug":"covid-19-impact-ecb-to-cut-workforce-by-20-per-cent-after-100-million-pound-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मारः ECB को हुआ अरबों का नुकसान, 20 फीसदी कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना की मारः ECB को हुआ अरबों का नुकसान, 20 फीसदी कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी
Wed, 16 Sep 2020 09:30 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को करीब 10 करोड़ पाउंड (लगभग साढ़े नौ अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। जिसके बाद वेल्स क्रिकेट बोर्ड 20 फीसदी कर्मचारियों को कम करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
अगर ऐसा ही रहा तो यह राशि 19 अरब रूपये तक बढ़ सकती है
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने बजट की व्यापक समीक्षा करने के बाद कहा कि अगर महामारी का प्रकोप अगले साल भी जारी रहा तो यह राशि 20 करोड़ पाउंड (लगभग 19 अरब रूपये) तब बढ़ सकती है।
विज्ञापन
कार्यबल बजट में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव
हैरिसन ने बोर्ड के कार्यबल बजट में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा, जिसका मतलब हुआ कि ईसीबी 62 भूमिकाएं खत्म करेगा। हैरिसन ने एक बयान में कहा, 'इन प्रस्तावों में हमारे कार्यबल के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती शामिल है, जो हमारी संरचना से 62 भूमिकाओं को हटाने के बराबर है।'
विज्ञापन
इंग्लैंड कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने वाला पहला देश
मौजूदा चुनौतियों के बाद भी इंग्लैंड इस महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर शुरू करने वाले पहला देश बना। उसने वेस्टइंडीज, आयरलैंड, पाकिस्तान और अब ऑस्ट्रेलिया के साथ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखलाओं का आयोजन किया।