{"_id":"2745f3f8-cc19-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"court-sends-vindoo-mayappan-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून तक जेल में ही रहेंगे विंदू, मयप्पन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
14 जून तक जेल में ही रहेंगे विंदू, मयप्पन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Jun 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे बीसीसीआई बोर्ड अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
दोनों को सोमवार को किला कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने आदेश दिया कि उन्हें 14 जून तक जेल में रखा जाए।
इसके अलावा इसी मामले में गिरफ्तार बुकी कल्पेश पटेल और प्रेम तनेजा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और चंडीला की गिरफ्तारी से शुरू हुआ आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल मयप्पन तक पहुंचा, जिसे लेकर बीसीसीआई बोर्ड अध्यक्ष श्रीनिवासन पर इस्तीफा का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन
हालांकि, रविवार को हुई बोर्ड की बैठक में उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। इस मामले की जांच पूरी होने तक वह रणनीतिक फैसलों से दूरी बनाए रखेंगे।