{"_id":"3eb3f5b955f99c6a4c8f3d8e84c07d9e","slug":"court-clears-ajay-sharma-for-match-fixing-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग के आरोप के 14 साल बाद बरी हुए अजय शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग के आरोप के 14 साल बाद बरी हुए अजय शर्मा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 05 Sep 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार 14 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद दिल्ली के पूर्व कप्तान अजय शर्मा को जिला न्यायालय ने मैच फिक्सिंग के आरोप से बरी कर दिया है।
अजय शर्मा पर फिक्सिंग के आरोप के चलते बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा रखा था।
कोर्ट के फैसले से राहत महसूस कर रहे 50 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "पिछले 14 साल मेरी जिंदगी का मुश्किल दौर रहा। यह किसी के लिए भी काफी मुश्किल होता लेकिन अब कोर्ट ने मुझे पाक साफ कर दिया है तो मैं एक बार फिर से अपनी जिंदगी का सार्थक अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे ऊपर लगे सभी कलंक अब धुल जाएंगे।"
दिल्ली की ओर से 129 प्रथम श्रेणी मैचों में 38 शतकों के साथ 10,120 रन बना चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा, "मेरे मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। कोई खेद नहीं है कि मेरे शानदार प्रथम श्रेणी करियर का इतना बुरा अंत हुआ। अब मैं केवल आगे देखना चाहता हूं। कम से कम अब मैं स्टैंड में बैठकर अपने बेटे मनन को रणजी या किसी और टूर्नामेंट में खेलते हुए तो देख सकता हूं। मैं दिल्ली क्रिकेट में अपना सार्थक योगदान देना चाहता हूं।"
अजय शर्मा भारत की ओर से भी एक टेस्ट और 31 वनडे खेल चुके हैं। वह हीरो कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। कोर्ट ने ऑर्डर में कहा है कि बीसीसीआई अजय शर्मा का बकाया भुगतान करे और उन्हें अपनी मासिक पेंशन योजना में भी शामिल करे।