फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   County Championships: Ben Stokes is floored after Labuschagne short ball hit into the unmentionables

County Championships: लाबुशेन की तेज गेंद शरीर पर लगने से पिच पर गिरे बेन स्टोक्स, दर्द से कराहते दिखे इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान

Fri, 13 May 2022 06:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 13 May 2022 06:38 PM IST
सार

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बने बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान पर ही गिर पड़े। स्टोक्स डरहम की तरफ से खेल रहे थे और ग्लैमरगन के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मार्नस लाबुशेन की एक पटकी हुई गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की और चूक गए। 

विज्ञापन
County Championships: Ben Stokes is floored after Labuschagne short ball hit into the unmentionables
मार्नस लाबूशेन की गेंद पर चोटिल हुए बेन स्टोक्स - फोटो : Screengrab from video at twitter@CountyChamp

विस्तार

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बने बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान पर ही गिर पड़े। स्टोक्स डरहम की तरफ से खेल रहे थे और ग्लैमरगन के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मार्नस लाबुशेन की एक पटकी हुई गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की और चूक गए। 

विज्ञापन


लाबुशेन की वह गेंद उनके संवेदनशील अंग पर जाकर लगी और स्टोक्स दर्द से कराहते हुए पिच पर ही गिर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्टोक्स को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई और थोड़ी देर के बाद वह दोबारा से उठ खड़े हुए और बल्लेबाजी शुरू की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स ने इस मैच में 110 गेंदों की अपनी पारी में दो छक्कों और आठ चौकों की मदद से 82 रन बनाए। जबकि ग्लैमरगन के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन ने 8.3 ओवर की गेंदबाजी की।


लाबुशेन के जिस ओवर में यह घटना के हुई, उस वक्त स्टोक्स 52 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद थे और बल्लेबाजी कर रहे थे। घटना का वीडियो काउंटी चैंपियनशिप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed