फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   coronavirus: Sachin Tendulkar and R Ashwin urges people to stay at home and supports lockdown by pm Modi

तेंदुलकर की अपील coronavirus जैसी 'आग' के लिए ‘हवा’ न बनें, अश्विन बोले- बाहर निकले तो...

Wed, 25 Mar 2020 06:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Sachin Tendulkar and R Ashwin urges people to stay at home and supports lockdown by pm Modi
अश्विन सचिन और कोरोना वायरस की अपील - फोटो : ट्विटर

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लोगों से ‘लॉकडाउन’ के निर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए आगाह किया कि ‘कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं।’ कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में बंद की स्थिति बनी हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 21 दिनों के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की थी।

विज्ञापन


तेंदुलकर ने कहा कि यह निराशाजनक है कि कुछ लोग इस बंद को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कहा, ‘हमारी सरकार ने और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हमसे आग्रह किया है कि हम घर पर रहें और जब तक कोई आपात स्थिति न हो हम बाहर न जाएं। लेकिन फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मैंने कुछ वीडियो भी देखे हैं जिनमें लोग अब भी बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं।’
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ने कहा, ‘सभी चाहते हैं कि हम बाहर जाएं, दोस्तों से मिलें, खेल खेलें लेकिन अभी ये देश के लिए बहुत हानिकारक है। याद रखिए ये दिन छुट्टियों के दिन नहीं हैं। कोरोना वायरस अगर आग है तो इसे फैलाने वाली हवा हम हैं। इस वायरस को रोकने का एक ही तरीका है कि हम सब अपने घरों में रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुलकर ने कहा कि वह पिछले दस दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं और अगले 21 दिनों तक भी वह इस पर कायम रहेंगे क्योंकि वर्तमान समय में समाज, देश और दुनिया को बचाने का एकमात्र तरीका यही है।

दूसरी ओर अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले आर अश्विन ने भी लोगों से घर के रहने की अपील की है। भारतीय ऑफ स्पिनर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास पोस्ट के जरिए सभी लोगों को अपने-अपने घरों की दहलीज न लांघने की बात कही है। याद हो कि IPL 2019 में अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोस बटलर को बिना गेंद फेंके ही नॉन स्ट्राइकिंग छोर पर रन आउट कर मांकड़िंग विवाद को हवा दे दी थी।

अश्विन ने अपने उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लाइन क्रॉस नहीं करने की चेतावनी दी है। अश्विन ने ट्वीट किया कि, 'किसी ने मुझे यह भेजा और बताया कि आज ही के दिन एक साल पहले यह रन आउट हुआ था। देश में लॉकडाउन है, नागरिकों को यह याद दिलाने का ये अच्छा तरीका है। बाहर न निकलें. अंदर रहें, सुरक्षित रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed