फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   coronavirus: Pakistani umpire Aleem Dar opened his restaurant and offers free food for jobless

कोरोना से जंग: पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने जीता दिल, बेरोजगारों के लिए खोला अपना रेस्त्रां

Fri, 27 Mar 2020 02:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Mar 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Pakistani umpire Aleem Dar opened his restaurant and offers free food for jobless
अलीम डार - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने दुनिया के सामने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जहां दुनिया की एक चौथाई आबादी अपने घरों में बंद हैं तो ऐसे कई जरूरतमंद लोग भी हैं जो दाने-दाने को तड़प रहे थे। ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए अलीम डार ने अपने रेस्त्रां के दरवाजे बेसहारा और गरीब लोगों के लिए खोल दिए हैं। 

विज्ञापन


51 वर्षीय अलीम डार ने लाहौर स्थित अपने रेस्त्रां में मुफ्त भोजन की व्यवस्था की है। ICC के एलीट पैनल अंपायर डार ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'इस लॉकडाउन के दौरान लोग बेरोजगार हो गए हैं। लाहौर में पिया रोड पर 'डार्स डिलाइटो' (Dar's Delighto) नाम के मेरे रेस्त्रां में जो लोग बेरोजगार हो चुके हैं, वे मुफ्त में खाना खा सकते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


386 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अलीम डार ने कहा कि यह तय है कि हमारे सहयोग के बिना सरकार इसे नियंत्रित नहीं कर सकती। कोविड-19 के प्रकोप से जहां दुनियाभर में 5 लाख 38 हजार लोग पीड़ित हैं तो भारत में पॉजिटिव केस 700 के पार पहुंच गए हैं। पाकिस्तान में 1,000 से अधिक कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले आ चुके हैं। भारत की तरह वह भी लॉकडाउन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed