फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   coronavirus efect: Sourav Ganguly to donate rice worth Rs 50 lakh for underprivileged

कोरोना से जंग: सौरव गांगुली गरीबों में बाटेंगे लाखों के चावल, क्वारंटीन के लिए खोलेंगे स्टेडियम!

Wed, 25 Mar 2020 11:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Mar 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
coronavirus efect: Sourav Ganguly to donate rice worth Rs 50 lakh for underprivileged
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरभ गांगुली कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के 'लॉकडाउन' से प्रभावित होने वाले लोगों के सहयोग के लिए आगे आए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वंचितों के लिए 50 लाख रुपये के चावल दान करेंगे।

विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के बयान में घोषणा की गई है कि गांगुली लाल बाबा चावल के साथ मिलकर उन जरूरतमंद लोगों को चावल मुहैया कराएंगे, जिन्हें सुरक्षा कारणों से सरकारी स्कूलों में रखा गया है।
विज्ञापन


कंपनी के बयान के अनुसार, 'उम्मीद है कि गांगुली की इस पहल से राज्य के अन्य नागरिकों को भी हमारे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए इसी तरह के कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को 25 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया। सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने अपनी तरफ से भी राज्य सरकार के रिलीफ फंड में मदद देने की बात कही है।

गांगुली का ममता सरकार को बड़ा ऑफर

coronavirus efect: Sourav Ganguly to donate rice worth Rs 50 lakh for underprivileged
गांगुली-ईडन गार्डन - फोटो : अमर उजाला

सौरव गांगुली बीसीसीआई के मुखिया होने के साथ-साथ बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपनी ममता बेनर्जी वाली अपनी राज्य सरकार के सामने कोरोना वायरस से जुड़े लोगों के क्वारंटीन के लिए ईडन गार्डेंस स्टेडियम के इस्तेमाल का ऑफर भी रखा है। दादा 

गांगुली ने अपने बयान में कहा है, 'यदि सरकार हमसे पूछती है तो हम क्वारंटीन फैसिलिटी के लिए स्टेडियम को उपलब्ध कराएंगे। कुछ भी सामान की जरूरत होगी हम उपलब्ध कराएंगे। हमें इसमें कोई परेशानी नहीं है।' साथ-साथ गांगुली ने यह भी कहा कि वह कोरोना वायरस से लड़ रहे देश की मदद के लिए बोर्ड के सचिव जय शाह से बात कर जल्द ही कोई फैसला लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed