कोरोना से जंग: सौरव गांगुली गरीबों में बाटेंगे लाखों के चावल, क्वारंटीन के लिए खोलेंगे स्टेडियम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरभ गांगुली कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के 'लॉकडाउन' से प्रभावित होने वाले लोगों के सहयोग के लिए आगे आए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वंचितों के लिए 50 लाख रुपये के चावल दान करेंगे।
बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के बयान में घोषणा की गई है कि गांगुली लाल बाबा चावल के साथ मिलकर उन जरूरतमंद लोगों को चावल मुहैया कराएंगे, जिन्हें सुरक्षा कारणों से सरकारी स्कूलों में रखा गया है।
कंपनी के बयान के अनुसार, 'उम्मीद है कि गांगुली की इस पहल से राज्य के अन्य नागरिकों को भी हमारे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए इसी तरह के कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी।'
इससे पहले, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को 25 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया। सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने अपनी तरफ से भी राज्य सरकार के रिलीफ फंड में मदद देने की बात कही है।
गांगुली का ममता सरकार को बड़ा ऑफर
सौरव गांगुली बीसीसीआई के मुखिया होने के साथ-साथ बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपनी ममता बेनर्जी वाली अपनी राज्य सरकार के सामने कोरोना वायरस से जुड़े लोगों के क्वारंटीन के लिए ईडन गार्डेंस स्टेडियम के इस्तेमाल का ऑफर भी रखा है। दादा
गांगुली ने अपने बयान में कहा है, 'यदि सरकार हमसे पूछती है तो हम क्वारंटीन फैसिलिटी के लिए स्टेडियम को उपलब्ध कराएंगे। कुछ भी सामान की जरूरत होगी हम उपलब्ध कराएंगे। हमें इसमें कोई परेशानी नहीं है।' साथ-साथ गांगुली ने यह भी कहा कि वह कोरोना वायरस से लड़ रहे देश की मदद के लिए बोर्ड के सचिव जय शाह से बात कर जल्द ही कोई फैसला लेंगे।