फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona Warriors names on England players training shirt in series against Windies

विंडीज के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शर्ट पर होंगे कोरोना योद्धाओं के नाम

Mon, 22 Jun 2020 11:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 22 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors names on England players training shirt in series against Windies
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के दौरार अपनी ट्रेनिंग शर्ट पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे उन लोगों के नाम लिखेंगे जिनकी पृष्ठभूमि क्रिकेट से जुड़ी रही है। इन कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवाओं के सम्मान में ऐसा किया जाएगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घोषणा की है कि महामारी के कारण द एजियास बाउल और ओल्ड ट्रैफर्ड में खाली स्टेडियम में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला को कोविड-19 से लड़ रहे लोगों के सम्मान में ‘रेज द बैट’ नाम दिया गया है। महामारी के कारण मार्च में क्रिकेट प्रतियोगिताएं ठप्प होने के बाद यह पहली प्रतिस्पर्धी क्रिकेट प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


आठ जुलाई से एजियास बाउल में शुरू हो रही श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों की शर्ट पर चुनिंदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का नाम लिखा होगा। जिन लोगों का नाम शर्ट पर होगा उनमें डार्लिंगटन मेमोरियल अस्पताल के एनेस्थेसिया और आपात चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार और पूर्णकालिक नर्स एमिली ब्लैकमोर भी शामिल हैं। विकास खाली समय में न्यूकासल में काउगेट क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं, जबकि एमिली एस्टवुड बैंक क्रिकेट क्लब में पूर्णकालिक नर्स और वालंटियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं जिन्हें स्थानीय क्रिकेट क्लबों ने नामित किया है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के हवाले से ईसीबी ने कहा, ‘इस लम्हें के लिए हमने लंबा इंतजार किया है और वेस्टइंडीज के बिना हम यहां नहीं होते। इस दौरे के लिए हम उनके आभारी हैं।’ उन्होंने कहा कि हम इस श्रृंखला का इस्तेमाल उनके सम्मान में ‘रेज द बैट’ के लिए करेंगे। हम गौरव के साथ उनके नाम की शर्ट पहनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed