{"_id":"604793088ebc3e59012b9cd9","slug":"corona-vaccine-former-indian-cricketer-and-legend-sunil-gavaskar-receives-indigenous-covishield-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: दिग्गज सुनील गावस्कर ने लगवाया स्वदेशी कोविशील्ड का टीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना वैक्सीन: दिग्गज सुनील गावस्कर ने लगवाया स्वदेशी कोविशील्ड का टीका
Tue, 09 Mar 2021 08:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली। 71 वर्षीय दिग्गज ने स्वदेशी कोविशील्ड का टीका लगवाया। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे गावस्कर उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वैक्सीन ले ली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10,000 रन बनाने वाले गावस्कर ने छह मार्च को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के 50 वर्ष पूरे किए थे और इस मौके पर बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
बात करें कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले खिलाड़ियों की तो टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव, भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री, पूर्व भारतीय धाकड़ बल्लेबाज संदीप पाटिल और मदनलाल कोरोना भी टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। इसमें 45 और 60 से अधिक उम्र के लोग टीका लगवा सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले एक मार्च को टीका लगवाकर दूसरे चरण की शुरुआत की थी।