फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona In India Rohit Sharma donates INR 80 lakh to help India get back on its feet

कोरोना के खिलाफ जंग: अनिल कुंबले ने दिया विराट की तरह गुप्त दान, रोहित भी आए आगे

Tue, 31 Mar 2020 11:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Mar 2020 11:46 PM IST
सार

  • एशियाई भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने की तीन लाख रुपये की मदद
  • स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के कर्मचारियों ने जुटाए 76 लाख रुपए
  • वन-डे टीम की कप्तान मिताली 10 लाख देंगीं
  • मैरीकॉम ने भी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए दिए
  • विराट-अनुष्का ने बिना रकम बताए की मदद
  • सुरेश रैना ने दिए 52 लाख रुपये
  • सचिन तेंदुलकर ने की 50 लाख की सहायता

विज्ञापन
Corona In India Rohit Sharma donates INR 80 lakh to help India get back on its feet
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनिल कुंबले ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम राहत कोष और कर्नाटक राज्य राहत कोष में मंगलवार को दान दिया। पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट में कहा, ‘कोविड-19 को हराने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। कृपया घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।’ कुंबले ने विराट कोहली की तरह ही यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी राशि दान की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ मदद के लिए आगे आए थे, उन्होंने इस महामारी के खिलाफ जंग में 80 लाख रुपये दान किए थे। रोहित ने 45 लाख पीएम केयर्स फंड और 25 लाख सीएम रिलीफ फंड (महाराष्ट्र), पांच लाख फीडिंग इंडिया और पांच लाख डॉग्स की मदद के लिए दान दिए। इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को देते हुए हिटमैन ने ये बाते लिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब तक मदद कर चुके अहम भारतीय खिलाड़ी

  • 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की
  • टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी जुटाए सवा करोड़ रुपये
  • बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली 50 लाख रुपये का चावल देंगे
  • सुरेशा रैना केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर 52 लाख दिए
  • अजिंक्य रहाणे ने 10, ईशान किशन ने 20, सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख राहत कोष में दिए
  • रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये दान दिए
  • 16 वर्षीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष ने 1 लाख रुपये की मदद की
  • युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए एक माह की सैलरी दी
  • पहलवान बजरंग पूनिया भी अपने छह माह की सैलरी हरियाणा सरकार को दे चुके
  • भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सांसद ऋण निधि से एक करोड़ रुपये जारी किए 
  • पूर्व भारतीय ओपनर अपनी एक महीने की सैलरी भी केंद्रीय राहत कोष में देगे
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने 1.25 लाख रुपये देंगे
  • पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया सिक्किम में महामारी से जूझ रहे प्रवासी श्रमिकों को देंगे छत
  • शूूटर मनु भाकर और महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने भी आज 1-1 लाख रुपये दिए
  • कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 29 मार्च को 1 करोड़ रुपये दिए
  • बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है
  • 760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक एक पैसा दान नहीं किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed