फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona: Australian players who play in IPL can return home on Sunday

कोरोना : आईपीएल में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रविवार को लौट सकते हैं स्वदेश

Thu, 13 May 2021 09:43 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 13 May 2021 09:43 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हस्सी कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाए जाने के कारण अभी चेन्नई में पृथकवास पर हैं।

विज्ञापन
Corona: Australian players who play in IPL can return home on Sunday
आईपीएल - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने के बाद अभी मालदीव में फंसे आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर, प्रशिक्षक और कमेंटेटर विशेष विमान से रविवार को स्वदेश लौट सकते हैं, हालांकि उन्हें अब भी अपनी सरकार से इसके लिए पुष्टि की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


आईपीएल 2021 को निलंबित किए जाने के बाद 14 खिलाड़ियों सहित कुल 38 आस्ट्रेलियाई छह मई को मालदीव चले गए थे, क्योंकि उनकी सरकार ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत से 15 मई तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार अभी जो योजना तैयार की जा रही है उसके अनुसार 38 लोगों का समूह रविवार 16 मई को विशेष विमान से मालदीव से मलेशिया होते हुए सिडनी लौट सकता है, जहां उन्हें 14 दिन के कड़े पृथकवास पर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हालांकि कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट आस्ट्रेलिया को अब भी आस्ट्रेलियाई सरकार से मालदीव में फंसे आस्ट्रेलियाई नागरिकों को 15 मई के बाद स्वदेश लौटने की अनुमति मिलने की प्रतीक्षा है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया, आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ और बीसीसीआई को आस्ट्रेलियाई सरकार से इसकी पुष्टि की प्रतीक्षा है कि क्या उन लोगों को 15 मई के बाद स्वदेश लौटने की अनुमति दी जाएगी, जो हाल तक भारत में थे। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हस्सी कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाए जाने के कारण अभी चेन्नई में पृथकवास पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed