फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cooling off period rule may changed during BCCI annual general meeting

बढ़ सकता है सौरव गांगुली का कार्यकाल, बीसीसीआई की एजीएम में हो सकता है नियम में बदलाव

Tue, 26 Nov 2019 07:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
cooling off period rule may changed during BCCI annual general meeting
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के मौजूदा संविधान के अनुसार सौरव गांगुली अगले साल अगस्त तक अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं लेकिन 1 दिसंबर को होने वाली बोर्ड की एजीएम के बाद शायद उन्हें और वक्त मिल जाए। दरअसल, बोर्ड अगले सोमवार होने वाली बैठक में कूलिंग ऑफ पीरियड के नियम को बदलने पर विचार कर सकता है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि बोर्ड की आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में पदाधिकारियों के 70 साल की उम्र सीमा को बदलने के बारे में विचार नहीं किया जाएगा लेकिन कूलिंग ऑफ (दो कार्यकाल के बाद विश्राम का समय) के नियम को बदलने पर विचार किया जाएगा क्योंकि इससे अधिकारियों के अनुभव का सही फायदा होगा। सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद पहली एजीएम के लिए जारी कार्यसूची में बोर्ड ने मौजूदा संविधान में महत्वपूर्ण बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है जिससे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर आधारित सुधारों पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


गांगुली इस साल अक्तूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले 2015 से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष थे। लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक कोई भी पदाधिकारी छह साल से ज्यादा पद पर नहीं रह सकता। उसके बाद उसे कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होता है। इस दौरान वह बीसीसीआई और राज्य बोर्ड में कोई पदभार ग्रहण नहीं सकता। बोर्ड द्वारा इसी नियम को बदलने पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed