{"_id":"d5d5ad88-2353-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cook-and-patel-lead-strong-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास मैचः कुक का शतक, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभ्यास मैचः कुक का शतक, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान एलिस्टर कुक के नाबाद शतक से इंग्लैंड इलेवन ने पहले अभ्यास मैच में इंडिया ‘ए’ के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। मैच के दूसरे दिन इंडिया ‘ए’ की पहली पारी 369 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट पर 286 रन बना लिए थे। इंग्लैंड टीम अब सिर्फ 83 रन पीछे है और उसके छह विकेट शेष हैं।
दूसरे दिन स्टंप्स तक कुक 112 और समित पटेल 82 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। हालांकि एक समय इंग्लैंड ने चार विकेट सिर्फ 133 रन पर गंवा दिए थे। ओपनर निक कॉम्पटन खाता भी नहीं खोल सके और तेज गेंदबाज अशोक डिंडा का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए कुक और जोनाथन ट्रोट ने 95 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। कप्तान सुरेश रैना ने ट्रोट को बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी।
जल्द ही युवराज सिंह ने मोरचा संभाला और केविन पीटरसन (23) के बाद इयान बेल (05) को सस्ते में आउट कर इंग्लैंड टीम को करारा झटका दिया। यहां से कुक ने समित पटेल के साथ पारी आगे बढ़ाई और पांचवें विकेट के लिए 153 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इस जोड़ी को तोड़ने के लिए कप्तान रैना ने आठ गेंदबाजों का प्रयोग किया लेकिन विफल रहे। कुक ने अपनी पारी के दौरान 251 गेंद खेलते हुए 13 चौके लगाए जबकि पटेल ने 145 गेंद खेली और 12 चौके जड़े। इंडिया ‘ए’ के लिए युवराज सिंह ने दो- विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इससे पहले, सुबह नौ विकेट पर 269 रन से आगे खेलने उतरी इंडिया ‘ए’ की पारी बिना कोई रन जोड़े सिमट गई। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आर विनय कुमार को दिन की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर मेजबानों की पारी का अंत किया। विनय कुमार ने 34 गेंदों में दो चौके और एक छक्के के साथ 25 रन बनाए जबकि परविंदर अवाना 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड इलेवन के लिए पेसर टिम ब्रेसनन और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट लिए जबकि एंडरसन ने दो विकेट झटके।