{"_id":"5fe73b8d8ab2b8551d7ca9b0","slug":"conflict-of-interest-complaint-against-abey-kuruvilla-mca-president-patil","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन समिति के नए सदस्य कुरूविला पर लगा हितों के टकराव का आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चयन समिति के नए सदस्य कुरूविला पर लगा हितों के टकराव का आरोप
Sat, 26 Dec 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
अभय कुरूविला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने नव नियुक्त राष्ट्रीय चयनकर्ता अभय कुरूविला के खिलाफ हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पूर्व तेज गेंदबाज के खिलाफ शिकायत बीसीसीआई के आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी के जैन के समक्ष दर्ज कराई है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुरूविला का हितों का टकराव उनकी दो भूमिकाओं के कारण है, एक वह डी वाई पाटिल अकादमी के खेल निदेशक है और साथ ही राष्ट्रीय चयनकर्ता भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत के लिए 10 टेस्ट और 25 वनडे खेलने वाले कुरूविला को गुरुवार को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय चयन पैनल में चुना।
विज्ञापन
गुप्ता ने इसी तरह की हितों के टकराव के आरोप वाली शिकायत मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अध्यक्ष विजय पाटिल के खिलाफ भी दायर की है। पाटिल को पिछले साल अक्टूबर में एमसीए का अध्यक्ष चुना गया था जब संघ के चुनाव कराए गए थे।