{"_id":"5a71e1334f1c1b88268b7aae","slug":"complete-profile-of-under-19-player-prithvi-shaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल की उम्र में सिर से उठा मां का साया, आज बन गया अंडर-19 क्रिकेट का बेताज बादशाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
3 साल की उम्र में सिर से उठा मां का साया, आज बन गया अंडर-19 क्रिकेट का बेताज बादशाह
स्पोर्ट्स डेस्क
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की जाती है। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे मेगा टूर्नामेंट में कप्तान पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम को हमेशा शानदार शुरुआत दिलाई है। पृथ्वी ने अंडर 19 वर्ल्डकप 2018 के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा टीम की कमान संभालते हुए उन्होंने बेहतरीन कप्तानी का नमूना पेश किया है। इस युवा खिलाड़ी के अंदर वो सभी गुण हैं जो भविष्य में उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बना सकते हैं।
विज्ञापन
आज बेशक इस युवा क्रिकेटर की तुलना कई स्टार खिलाड़ियों से की जा रही है, लेकिन पृथ्वी का सफर कभी भी आसान नहीं था। दरअसल पृथ्वी जब चार साल के थे, तभी इनकी मां का देहांत हो गया था। तीन साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे पृथ्वी के पिता को उनकी कोचिंग के लिए भारी मशक्कत उठानी पड़ी है। उनके पिता एक कपड़ा व्यापारी थे। वह थोक की दुकानों से कपड़ा खरीदकर सूरत और बड़ौदा में बेचा करते थे। इस बीच परिवार के खर्च और पृथ्वी की कोचिंग की पूरी की जिम्मेदारी सिर्फ पिता पर थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद पृथ्वी के पिता ने उनकी कोचिंग में कोई कमी नहीं आने दी। हालांकि जैसे-जैसे पृथ्वी बड़े होते गए उनके पिता के कंधों से जिम्मेदारियों का बोझ भी कम होता गया। दरअसल पृथ्वी की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें स्कूल से स्कॉलरशिप मिलने लगी। इतना ही नहीं पृथ्वी का खेल देखकर शिवसेना के विधायक संजय पोतनिस ने उन्हें वकोला में एक घर लेकर दे दिया, जहां से पृथ्वी का ट्रेनिंग सेंटर काफी नजदीक था।
विज्ञापन
क्रिकेट जगत में पृथ्वी की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए 546 रन बनाकर क्रिकेट के दिग्गजों को ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद तो इस खिलाड़ी का नाम मानो पूरी दुनिया में आग की तरह फैल गया था। पृथ्वी ने फर्स्ट क्लास के 9 मैच खेले हैं, जिनमें 5 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 961 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154 रहा। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए के कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें 71 रन बनाए हैं। आईपीएल में इस युवा खिलाड़ी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है।