फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Commonwealth Games: Former India cricket captain Mithali Raj said – Indian team can win medal in Commonwealth Games

Commonwealth Games: भारत की पूर्व क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने कहा- राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत सकती है भारतीय टीम

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
सार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा। क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल छह अगस्त और फाइनल सात अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Commonwealth Games: Former India cricket captain Mithali Raj said – Indian team can win medal in Commonwealth Games
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने का अच्छा मौका है लेकिन इसके लिए उसे सही रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।
विज्ञापन


क्वालालंपुर में 1998 के सत्र में पुरुषों के टूर्नामेंट के आयोजन के बाद पहली बार महिला क्रिकेट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। भारत ग्रुप ए में है और वह 29 जुलाई को अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान और बारबाडोस ग्रुप की अन्य दो टीमें हैं।
विज्ञापन


मिताली ने यहां अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘शाबाश मिठू’ के प्रमोशन के मौके पर कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी बड़े आयोजन से पहले तैयारी बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छी तैयारी और सही रणनीति के साथ मैदान पर उतरते है तो पदक जीतने का अच्छा मौका होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूर्व कप्तान ने यहां ईडन गार्डन में कहा कि पंजाब की ऑलराउंडर हरमनप्रीत के पास इतना अनुभव है कि वह इन खेलों में भारत को शीर्ष पर पहुंचा सकें। इस 39 साल की पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘वह (हरमनप्रीत) 2016 से टी20 टीम का नेतृत्व कर रही है, इसलिए मुझे लगता है कि उनके पास राष्ट्रमंडल खेलों में टीम का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त अनुभव है।’

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा। क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल छह अगस्त और फाइनल सात अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed