फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Collective experience made the difference for India in Centurion Test says Hashim Amla

IND vs SA: अमला ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की जीत पर दिया बड़ा बयान, बताया किस वजह से हारी मेजबान टीम

Sat, 01 Jan 2022 11:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 01 Jan 2022 11:57 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का कहना है कि भारतीय टीम का बेहतर सामूहिक अनुभव सेंचुरियन में श्रृंखला के पहले मैच में उसकी आसान जीत के महत्वपूर्ण कारणों में से एक रहा। 

विज्ञापन
Collective experience made the difference for India in Centurion Test says Hashim Amla
Hashim Amla

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे का शानदार जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का कहना है कि भारतीय टीम का बेहतर सामूहिक अनुभव सेंचुरियन में श्रृंखला के पहले मैच में उसकी आसान जीत के महत्वपूर्ण कारणों में से एक रहा। 

विज्ञापन


अमला ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट से कहा, ‘यह उचित परिणाम था। वे (भारत) पिछले दो वर्षों में एक मजबूत इकाई के रूप में उभरे हैं। उनके पास सामूहिक रूप से अधिक अनुभव है और जब आपके पास बचाव के लिए मजबूत स्कोर होता है तो यह हमेशा बड़ा अंतर पैदा करता है।’ 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पास केवल कप्तान डीन एल्गर, क्विंटन डिकॉक, कागिसो रबादा और लुंगी एनगिदी ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। अमला ने कहा भारत की पहली पारी में बड़ी बढ़त ने मैच के परिणाम में अंतर पैदा किया। उन्होंने कहा, ‘सेंचुरियन में खेल आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी की और 300 रन से अधिक रन बनाये तो तब पूरी जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर आ गई थी। पहली पारी में 130 रन से पिछड़ने से उन्हें झटका लगा और आखिर में इसने अंतर पैदा किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने टेस्ट कॅरिअर में 124 मैचों में 28 शतकों के साथ 46।64 की औसत से 9282 रन बनाने वाले 38 वर्षीय अमला ने टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘पहले दिन पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ लग रही थी और श्रेय भारतीयों को जाता है। उन्होंने अनुशासित क्रिकेट खेली।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed