फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coca Cola enters 5 year partnership with ICC, david richardson says team India is balance for WC

आईसीसी और कोका-कोला के बीच पांच साल का करार, सीईओ बोले- टीम इंडिया विश्वकप की दावेदार

Thu, 31 Jan 2019 04:54 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Coca Cola enters 5 year partnership with ICC, david richardson says team India is balance for WC

कोका-कोला की एकबार फिर क्रिकेट में वापसी हुई है। कोका-कोला और आईसीसी के बीच अगले पांच साल के लिए एक बड़ा करार हुआ है। गुरुग्राम में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


देखें वीडियो:
विज्ञापन


इसका मतलब कोका-कोला अगले पांच साल तक आईसीसी के सभी टूर्नामेंट्स का ऑफिशियल पार्टनर होगा। इंग्लैंड में होने वाला आईसीसी मेंस/वीमेंस 2019 और 2023 विश्वकप भी इसमे शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आईसीसी सीईओ डेव रिचर्डसन, टी कृष्णकुमार प्रेजिडेंट कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया भी मौजूद थे। 

मौके पर डेव रिचर्डसन ने कहा कि, 'हम कोका-कोला का स्वागत करते हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार करार दिया। 

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने वर्तमान भारतीय टीम को बेहद संतुलित करार दिया। उन्होंने मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ विराट कोहली की टीम को भी खिताब के दावेदारों में शामिल किया।

रिचर्डसन ने आईसीसी और कोका-कोला के बीच पांच साल के करार के मौके पर कहा, ‘‘विश्व कप 2019 में दस सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग लेंगी। भारत इस समय बहुत अच्छा खेल रहा है और खिताब का दावेदार है। इंग्लैंड वनडे में सर्वश्रेष्ठ टीम है जबकि दक्षिण अफ्रीका भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। विश्व कप कौन जीतेगा इस तरह की भविष्यवाणी करना मुश्किल है।’’

उन्होंने कोहली की टीम की तुलना सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम से करते हुए कहा कि वर्तमान टीम हर विभाग में मजबूत है जबकि पहले टीमों की गेंदबाजी कमजोर थी। गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम विश्व कप 2003 के फाइनल में पहुंची थी।


भारतीय टीम न्यूजीलैंड में चौथे वनडे मैच में केवल 92 रन पर ढेर हो गई, लेकिन रिचर्डसन ने इसे खास तवज्जो नहीं दी. उन्होंने इस संबंध में पूछे गए सवाल को यह कहकर टाल दिया कि 'हर टीम का अपना दिन होता है।' 

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने वर्तमान भारतीय टीम को बेहद संतुलित करार दिया। पिछले लंबे समय से आईसीसी से जुड़े रिचर्डसन इस साल विश्व कप के बाद इस संस्था को छोड़ देंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नई तकनीक को खेल से जोड़ना और टेस्ट चैंपियनशिप को उपलब्धि करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed