फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coach Ramesh Powar says We need to be fearless, the ideology needs to be changed before 2022 World Cup

ENGW vs INDW: लगातार दो सीरीज गंवाने से आहत हैं कोच पोवार, बोले- टीम में बड़े बदलाव की दरकार

Thu, 15 Jul 2021 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेम्सफोर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेम्सफोर्ड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय दोनों सीरीज में 1-2 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Coach Ramesh Powar says We need to be fearless, the ideology needs to be changed before 2022 World Cup
mithali raj ramesh powar

विस्तार

इंग्लैंड के हाथों लगातार दो सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पोवार ने परेशान हैं। उन्होंने कहा कि टीम में बड़े बदलाव की दरकार है। जी हां, भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय दोनों सीरीज में 1-2 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से आहत कोच पोवार ने कहा कि टीम को मानसिकता में बदलाव या बल्लेबाजी मध्यक्रम में कुछ नए चेहरों को लाने की आवश्यकता है। वन-डे कप्तान मिताली राज को छोड़कर हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया और पूनम राउत जैसी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। मिताली का भी स्ट्राइक रेट बहुत प्रभावी नहीं था।

विज्ञापन


विचारधारा में बदलाव में रातों-रात नहीं हो सकता
पोवार ने श्रृंखला की समाप्ति पर कहा, 'मिताली अच्छी बल्लेबाजी कर रही है लेकिन हमें कम से कम एक और बल्लेबाज से समर्थन की जरूरत है जिससे कि पावरप्ले के बाद बीच के ओवरों में विरोधी टीम पर दबाव बना सकें।' पोवार का हालांकि मानना है कि विचारधारा में बदलाव में समय लेगा और ऐसा रातों-रात नहीं हो सकता। इस पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा, 'हमें निर्भीक होना होगा। मैं पहली ही श्रृंखला में उन्हें बाध्य नहीं कर सकता। वे एक विचारधारा के साथ खेल रही हैं और हम इसमें आमूलचूल बदलाव नहीं कर सकते। हमें आकलन करना होगा कि उनके अनुकूल क्या है।'

विज्ञापन

पोवार ने दिए टीम में बड़े बदलाव के संकेत

उन्होंने कहा, 'इस स्थिति (बीच के ओवरों के धीमी बल्लेबाजी) से उन्हें बाहर निकालने के लिए हमें उन्हें समझाना पड़ेगा और इसके लिए काफी संवाद की जरूरत पड़ेगी। निडर होकर ही आधुनिक क्रिकेट खेला जाता है।' पोवार ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों को ढालने के प्रयास अब तक बेकार गए हैं। उन्होंने कहा, 'दो तरीके हैं। या तो मौजूदा खिलाड़ियों को अपने हिसाब से बदला जाए या मध्य क्रम में अन्य खिलाड़ियों को लाया जाए। यह सामान्य सी बात है।' पोवार ने कहा, 'इस बार हमने कुछ संयोजन आजमाए और ये सफल नहीं रहे। भविष्य में हम कुछ नया आजमा सकते हैं, नई खिलाड़ियों को ला सकते हैं, उन्हें अपने हिसाब से ढाल सकते हैं।'

तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना होगा

पोवार ने संकेत दिए कि न्यूजीलैंड में 50 ओवर के विश्व कप तक वह उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन वह निराश दिखे कि झूलन गोस्वामी के अलावा अन्य तेज गेंदबाज विकेट हासिल करने के लिए जूझती नजर आईं। उन्होंने कहा, 'विश्व कप तक हमें ऐसा मध्यक्रम तैयार करना होगा, जिसके बारे में हम कह सकें कि वह निश्चित तौर पर हमें 250 रन बनाकर देगा। यह सभी हितधारकों पर निर्भर करता है। कप्तान, उप कप्तान, चयकर्ता और मैं, हम इस पर चर्चा करेंगे।' पोवार ने कहा, 'हमें तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना होगा। हम प्रदर्शन के लिए सिर्फ झूलन पर निर्भर हैं। उसे सहयोग दिया जाना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed