{"_id":"5a67496a4f1c1ba2268b614d","slug":"coa-to-review-team-india-test-defeat-againt-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगी COA ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगी COA
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई को संचालित कर रही प्रशासकों की समिति ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। टीम इंडिया को केपटाउन और सेंचुरियन में हार के बाद सीरीज गंवानी पड़ी है।
प्रशासकों की समिति के साथ मंगलवार को हुई बैठक में शामिल रहे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हम टीम मैनेजर से पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। बैठक में प्रशासकों की समिति की ओर से सीओए प्रमुख विनोद राय, सदस्य डायना एडुल्जी और सीईओ राहुल जौहरी शामिल थे।
इस बैठक में बीसीसीआई की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को बुलाया नहीं गया था। सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली की टीम की काफी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टीम आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बिना अभ्यास मैच के सीरीज में उतरी। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका की मेजबानी करने से फायदा नहीं मिला। कोच रवि शास्त्री खुद मान चुके हैं कि तैयारियों के लिए दस दिन और मिले होते तो फर्क पड़ सकता था।