भारत-पाक मैच पर संकट के बादल बरकरार, CoA ने सरकार पर छोड़ा आखिरी फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के विरोध में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासको की समिति (CoA) की बैठक खत्म हुई। शुक्रवार को इस बैठक के बाद CoA ने गेंद अब सरकार के पाले में डाल दी है। मतलब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा और सरकार पाक के खिलाफ खेलने या न खेलना का जो भी निर्देश देगी उस पर अमल किया जाएगा।
CoA member Vinod Rai: 16th June (India vs Pakistan match in World Cup) is very far away. We will take a call on that much later and in consultations with the government. pic.twitter.com/AjYPD3oiAF
— ANI (@ANI) February 22, 2019विज्ञापन
पढ़ेंः शहीदों को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सलाम, CoA बैठक में लिए गए ये दो बड़े फैसले
टीम इंडिया के पाकिस्तान के साथ खेलने पर फैसले के लिए CoA ने शुक्रवार को खास मीटिंग बुलाई थी। दुनिया भर की निगाहें इस मीटिंग पर थी। हर किसी को इस मीटिंग के फैसले का इंतजार था, लेकिन अब क्रिकेट फैंस को यह जानने के लिए और इंतजार करना होगा कि भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप में होगी या नहीं।
मीटिंग में क्या-क्या फैसले लिए गए?
इस मीटिंग में सीओए के दो सदस्य विनोद राय और डायना इडुल्जी नई दिल्ली से जबकि गुरुवार को नियुक्त तीसरे नए सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रविंद्र थोडगे फोन पर उपलब्ध थे। मीटिंग के बाद सीओए ने कहा कि इस मामले पर फैसला सरकार के साथ विचार करने के बाद लिया जाएगा। अभी इसमें 3 महीने का वक्त है।
CoA member Vinod Rai: We'll not have a regular IPL opening ceremony and the amount of the budget for the opening ceremony will be given to families of the victims of this terror attack. #PulwamaAttack pic.twitter.com/WVe8txWx7z
— ANI (@ANI) February 22, 2019
आतंक को समर्थन देनेवाले देशों के साथ भविष्य में संबंध न रखा जाए, इस पर भी आईसीसी बैठक में चर्चा की जाएगी। विनोद राय ने भी बताया कि इस साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में होने वाले खर्च को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को दिया जाएगा।
आखिर क्या है पूरा मामला?
पुलवामा अटैक के बाद से देश भर में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ी पाक के साथ मैच नहीं खेलने के लिए कह रहे हैं। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में शेड्यूल है।