फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA Chairman Vinod Rai Says We Have All Options Open for BCCI

चैंपियंस ट्रॉफी पर बीसीसीआई के पास सभी विकल्प खुले हैं: विनोद राय

Sat, 29 Apr 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
CoA Chairman Vinod Rai Says We Have All Options Open for BCCI
नई दिल्ली - फोटो : SELF
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के प्रतिनिधत्व के बारे में सात मई को बीसीसीआई की आम सभा की बैठक के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि वह सभी संभावित परिदृश्यों के लिए तैयार हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने आईसीसी के नए रेवेन्यू मॉडल को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उसका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने तय नहीं है।
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम अब तक नहीं चुनी गई है। बीसीसीआई पहले ही आईसीसी की 25 अप्रैल की समय-सीमा की अनदेखी कर चुका है लेकिन राय इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहते। राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘समय-सीमा जैसी कोई चीज नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी एक जून से शुरू होगी। समय-सीमा इसलिए तय की जाती है जिससे की किसी तरह की प्रणाली लागू हो।’
विज्ञापन


संभावित विकल्पों के बारे में राय ने कहा, "मैं आपको अभी कैसे बता सकता हूं। हम सभी संभावित परिदृश्यों के साथ तैयार हैं। इसलिए प्रक्रिया शुरू होने दीजिए जिसके होने की उम्मीद है। फिर हम देखते हैं कि क्या करना है। मैंने कार्यवाहक सचिव को एसजीएम बुलाने का आग्रह किया है जो सात मई को होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed