फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CLT20: csk vs kkr, final.

CLT20: खिताबी जंग में आज भिड़ेंगे KKR-CSK

Sat, 04 Oct 2014 03:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Oct 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
CLT20: csk vs kkr, final.
चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन


हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नाइटराइडर्स ने जहां होबार्ट हरीकेंस को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं सुपर किंग्स ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देकर दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन


कोलकाता नाइटराइडर्स हालांकि चैंपियंस लीग के फाइनल में पहली बार पहुंची है।

KKR के पास पहली बार टूर्नामेंट जीतने का मौका

CLT20: csk vs kkr, final.
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्स टीम इससे पहले 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में विजेता रही थी। फाइनल मुकाबले में तब उसने दक्षिण अफ्रीकी टीम वॉरियर्स को हराया था।

दोनों ही टीमें 2012 इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया था। इस साल आईपीएल में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर एक-एक जीत दर्ज की।

बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स ने बंगलुरू में अपने ज्यादातर ग्रुप मैच खेले हैं। लिहाजा उन्हें इसका फायदा जरूर मिलेगा। लेकिन आंकडों के लिहाजा से कोलकाता की टीम दावेदार लग रही है क्यों कि उसने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं।

कुल मिलाकर ऐसा चौथी बार है जब चैंपियंस लीग की विजेता कोई भारतीय टीम ही बनेगी। चेन्‍नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस टीम दो बार (2011, 2013) चैंपियंस लीग की विजेता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed