{"_id":"3d4bd838-3acf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"clark-wept-at-news-of-ponting-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग के संन्यास की खबर पर रो पड़े क्लार्क ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग के संन्यास की खबर पर रो पड़े क्लार्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Nov 2012 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को जब इस बात का पता चला कि रिकी पोंटिंग ने संन्यास की घोषण कर दी है तो क्लार्क अचंभित रह गए। उनका कहना था कि उनका पूरा शरीर सुन्न सा पड़ गया था। उन्होंने जब इस बारे में मीडिया से बात की तो वह अपने आप को रोक नहीं सके और उनकी आंखों में आंसू झलक उठे।
विज्ञापन
उन्होंने रिकी पोटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक महान खिलाड़ी है और उन्होंने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। उनके बगैर श्रीलंका में खेलना एक चुनौती होगा। क्लार्क ने कहा कि मुझे आज भी याद कि जब कोई खिलाड़ी बुरे अनुभव से गुजरता था तो वह किस तरह से उसे प्रेरणा देते थे। उन्होंने कहा कि पोंटिंग सचिन के बाद टेस्ट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इससे भी कहीं आगे है।
विज्ञापन