{"_id":"5ff5a1a88ebc3e2e670a702e","slug":"claire-polosak-set-to-become-first-female-match-official-in-men-s-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: ऑस्ट्रेलिया की पोलोसक कल रचेंगी इतिहास, मेंस टेस्ट क्रिकेट में बनेंगी पहली महिला अधिकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: ऑस्ट्रेलिया की पोलोसक कल रचेंगी इतिहास, मेंस टेस्ट क्रिकेट में बनेंगी पहली महिला अधिकारी
Wed, 06 Jan 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसक गुरुवार को इतिहास रच देंगी। वह पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में पहली महिला अधिकारी बनेंगी। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पोलोसक चौथे अंपायर की भूमिका अदा करेंगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की 32 साल की पोलोसक इससे पहले पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2019 में नामीबिया और ओमान के बीच विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो के मैच में अंपायरिंग की थी।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में दो पूर्व तेज गेंदबाज पॉल रिफेल और पॉल विल्सन मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे जबकि ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड तीसरे (टेलीविजन) अंपायर होंगे। डेविड बून मैच रेफरी होंगे। टेस्ट मैचों के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार, चौथे अंपायर को घरेलू क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने आईसीसी अंपायरों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में से नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
पोलोसाक इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 2017 में पुरुषों के घरेलू लिस्ट ए मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला हैं। चौथा अंपायर का काम मैदान में नई गेंद लाना, अंपायरों के लिए ड्रिंक ले जाना, लंच और चाय के दौरान पिच की देखभाल और लाईटमीटर से रोशनी की जांच करने जैसी चीजें शामिल हैं। किसी परिस्थिति में मैदानी अंपायर के हटने के बाद तीसरे अंपायर को मैदान में सेवाएं देनी होती हैं जबकि चौथे अंपायर को टेलीविजन अंपायर की भूमिका निभानी होती है।