{"_id":"5c9e5c70bdec22764d26f14a","slug":"chris-morris-says-andre-russell-and-me-doing-same-job-for-our-team-in-ipl-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के सुपरस्टार रसेल पर मॉरिस का बयान, बताया क्या है दोनों की ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता के सुपरस्टार रसेल पर मॉरिस का बयान, बताया क्या है दोनों की ताकत
Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
chris morris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के जुडने से दिल्ली को इंडियन टी-20 लीग 2019 क्रिकेट में फिलहाल दो मैचों के बाद शीर्ष पर चल रही कोलकाता के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच से पहले जरूरी संतुलन मिल गया है। मॉरिस ने 'अमर उजाला' के सवाल के जवाब में शुक्रवार को यहां कहा, 'मेरा रोल डेथ ओवर में विकेट चटकाना और पारी के आखिरी ओवरों में जोरदार छक्के उड़ाकर दिल्ली को जीत दिलाना है।
विज्ञापन
अपना जो रोल मुझे दिल्ली टीम में समझ में आता है वह ऑलराउंडर का है। मैं डेथ यानी आखिरी के ओवर में तेज यॉर्कर, बाउंसर और धीमी गेंद से प्रतिद्वंद्वी टीम के विकेट चटकाने पर पूरा ध्यान लगाउंगा ही। मैं मौकों को भुनाने की पूरी कोशिश करूंगा। साथ ही जब मैं आखिरी में बल्लेबाजी के लिए उतरूंगा तो मेरी कोशिश जोरदार लंबे स्ट्रोक लगाकर अपनी दिल्ली टीम की जीत दिलाने की रहेगी। कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और मेरी अपनी दिल्ली टीम में भूमिका एक सी होने के बावजूद जुदा है।
विज्ञापन
रसेल कोलकाता के लिए बल्लेबाजी क्रम में बहुत उपर खेलते हैं।मैं अपनी दिल्ली टीम के लिए नीचे बल्लेबाजी करता हूं। मैं और रसेल अपनी अपनी टीम में एक सी भूमिका के लिए अपनी अपनी टीम में चुने गए हैं। रसेल वाकई जीनियस हैं और गेंद और बल्ले वाकई विलक्षण। मैं यह कोशिश करूंगा कि वह मैच में हमारे खिलाफ गलती करें और मैं उसे भुनाउं। मैं बेहतरीन बाउंसर, यॉर्कर और धीमी गति की बेहतरीन गेंद कर अपनी दिल्ली टीम को जिताने की पूरी कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन
मॉरिस कहते हैं, 'मैंने यहां इस बार इंडियन टी-20 लीग 2019 में एक मैच में दिल्ली की जो पिच देखी है वह मुझे पिछले सीजन से बहुत धीमी लगी। इस बार यहां की पिच इस बार बहुत धीमी है और गेंद रूक कर आ रही है। पिच में विविधता नहीं है। इस पर गेंद स्पिन भी नहीं हो रही। जहां तक ऋषभ पंत की बात है वह जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे अपने एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे। मेरी कोशिश गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन फील्डिंग कर दिल्ली टीम को जिताने की रहेगी। मेरा रोल हार्ड हिटर और डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करने का है।
वहीं रॉबिन उथप्पा ने कहा, 'हम अपने घर में शुरू के दोनों मैच जीत कर यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपने घर से बाहर पहला मैच खेलेंगे। हमारी कोशिश दिल्ली के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखन की होगी। हमारे सामने इसके बाद आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरू में अगले मैच में जीत हासिल करने की होगी।यहां की पिच अलग होगी। अब तक आंद्रे रसेल ने शुरू के दो मैचों में जिम्मेदारी से खेल कर टीम को जिताया है। रसेल अपनी जिम्मेदारी की अहमियत से वाकिफ हैं। हम यह जानते हैं कि हर मैच में रसेल का बल्ला नहीं चलेगा और मुझ सहित हम साथी खिलाड़ी ऐसी स्थिति में इस जिम्मेदारी को निभाने को तैयार हैं ।'