फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Lynn banking on T10 experience in UAE to perform in IPL

IPL 2020: यूएई में तहलका मचाने को तैयार है यह कंगारू बल्लेबाज, कहा- काम आएगा टी-10 का अनुभव 

Fri, 18 Sep 2020 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 18 Sep 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Chris Lynn banking on T10 experience in UAE to perform in IPL
मुंबई इंडियंस

आईपीएल का 'महाकुंभ' कल यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में खराब लय से गुजर रहे ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज क्रिस लिन को उम्मीद है वह मुंबई इंडियंस के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें यूएई में टी-10 क्रिकेट खेलने का अनुभव है।

विज्ञापन


 भारत में कोविड-19 के मामलों के कारण आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। बड़े शॉट लगाने के लिए मशहूर लिन का कैरेबियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जहां उन्होंने सेंट किट्स एवं नेविस पैट्रियट्स के लिए नौ मैचों में 150 से भी कम रन बनाये थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




इस 30 साल के बल्लेबाज ने हालांकि पिछले साल यूएई में मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए टी10 लीग में सबसे ज्यादा 371 रन बनाये थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 गेंद में 91 रन था। लिन ने कहा, 'पिछले साल अबुधाबी में टी-10 टूर्नामेंट से मेरी अच्छी यादें जुड़ी है। इसलिए मैं उम्मीद कर रहा हूं कि फिर से बेहतर प्रदर्शन कर पाउंगा।'

लिन के लिए हालांकि अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि कोच महेला जयवर्धने साफ कर चुके है कि वह रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक की सलामी जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इस ऑस्टेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार है।

लिन ने टीम के ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, 'रोहित विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार योगदान दिया है। क्वीनि (डि कॉक) ने भी बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कया है।'

उन्होंने कहा, 'अगर मैं वहां अपनी जगह बना पाया और अच्छा प्रदर्शन कर सका तो यह शानदार होगा लेकिन दिन आखिर में आप वहां बल्लेबाजी कर के खुश होंगे जहां कोच महेला को सही लगेगा, अब यह शीर्ष क्रम हो या मध्यक्रम या किसी अन्य क्रम पर।'

लिन ने कहा कि आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी द्वारा चुना जाना वास्तव में विशेष था। उन्होंने कहा, 'आईपीएल में किसी भी टीम के लिए चुना जाना शानदार है, लेकिन लीग की नंबर एक फ्रेंचाइजी के लिए मौका मिलना बेहद खास है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed